फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय में वृद्धि को आंगनबाड़ी वर्करों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय में वृद्धि को आंगनबाड़ी वर्करों ने दिया धरना
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर सात से लखनऊ में क्रमिक अनशन करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में सोमवार को आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला इकाई की तरफ से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मानदेय में वृद्धि नहीं की गई तो सात फरवरी से लखनऊ में धरना दिया जाएगा।
संगठन के जिला संरक्षक सत्येंद्र कुमार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिकाओं की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन मानदेय में वृद्धि का शासनादेश अब तक जारी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी कराने के लिए संगठन की तरफ से 7 से 11 फरवरी तक लखनऊ में क्रमिक अनशन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार और सहायिकाओं को 9 हजार रुपये मानदेय देने, 30 दिन का चिकित्सा अवकाश प्रदान करने आदि की मांग भी की। इस मौके पर अफसाना, रुक्मिणी, हिना, मीना, सरोज, संतोष, गुड्डी, ममता, रेखा, सरोज, जलालुद्दीन, पूनम, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें