फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोट्रेटीक मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
104 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

17 सेक्टर और पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
सीडीओ ने बैठक कर नकल विहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहिन कराने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा जहां तक हो सके सेक्टर मजिस्ट्रेट्स अपनी उपस्थिति में ही प्रश्नपत्रों के शील पैक खुलवाएं।
डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा के लिए 104 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें चार संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर कुल 78313 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल के 45331 और इंटर के 32982 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को नकल विहिन कराने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा सभी केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे। परीक्षा के समय प्रश्न पत्रों को सीसीटीवी कैमरे की नजर में ही खोला जाए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक जिले स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम को सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें। बैठक में सभी एसडीएम, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी राजीव उपाध्याय, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के लिए एसपी को भेजा पत्र
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी दुर्गेश यादव ने एसपी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि जिले के 104 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा को नकल विहिन बनाने के लिए जिले पर्याप्त पुलिस बल लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की जाए। महराजगंज इंटर कॉलेज को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। जहां उत्तर पुस्तिका सदर व निचलौल तहसील की रखी जाएगी। वहीं सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज आनंदनगर को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां नौतनवां और फरेंदा तहसील की कापियां संकलित की जाएगी। यहां के लिए भी पुलिस बल की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें