फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड में देवेंद्र व पूजा को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में देवेंद्र व पूजा प्रथम
विज्ञापन

फोटो:-
युवा कल्याण विभाग की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महाराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में देवेंद्र प्रताप यादव व बालिका वर्ग में पूजा को प्रथम स्थान मिला। खेल का शुभारंभ प्रतियोगिता के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान द्वारा गुब्बारा छोड़कर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है। 100 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर देवेंद्र प्रताप यादव को प्रथम, फिरोज अली को द्वितीय और नीरज कन्नौजिया को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में पूजा को प्रथम, शुभकली को द्वितीय और शबनम खातून तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेडल, ट्रैकसूट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि खेल प्रतिभा के विकास में हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, श्याम सुंदर पांडेय, सुनील गौतम, यशवंत पटेल, राममूरत, सुनील मिश्रा, गोरख गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें