दवा व्यापारियों ने कुंभ मेले में भेजी दवाएं
फोटो:-
महराजगंज। केमिस्ट एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के जिला इकाई पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिले से प्रयागराज कुंभ मेले में निशुल्क दवा भेजा है। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि जिले से 96872 रुपये की दवा कुंभ मेले में भेजा जा रहा है। संगठन के चेयरमैन अशोक कुमार जोशी ने कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। जिसमें संगठन की ओर से सहयोग किया गया है। जिला महामंत्री विनय कुमार नायक, गौतम जोशी, औषधि निरीक्षक संदीप चौधरी, अनुराग जायसवाल, राकेश पटेल, देवेश राय, मुस्तफा कमाल, अमित नायक, सुरेंद्र यादव, चंदन जायसवाल, विपिन चौरसिया आदि दवा व्यवसायी आदि मौजूद रहे।