फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनटांगिया वासियों ने डीएम दफ्तर के सामने किया प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वनटांगियां लोगों ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास के नाम पर धन उगाही करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वनग्राम बलुवहियां नर्सरी के ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री आवास के नाम पर कुछ लोगों पर धनउगाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वनटांगियां वासियों का कहा था कि शासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में रकम भेजी गई है। आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बैंकों की मिलीभगत से रकम का बंदरबाट कर लिया गया है। लाभार्थियों को गुमराह कर रकम की मांग की जा रही है। यह आरोप भी लगाया कि कुछ लाभार्थियों से दो दो हजार रुपये की वसूली हुई है। सुक्खू ने आरोपों जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के चयन में भी गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस मौके पर सुभावती, कुवेर, मैना, हरींद्र शंकर, राजकुमार, असगर, सुरेश, जंगबहादुर, रमापति, रामप्रीत, रामदवन, धनौटा, संगीता, प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें