फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकव्यती पत्र मै जिंदा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पहुंच मृतक बोला मैं जिंदा हूं
विज्ञापन

लेखपाल व कानूनगो पर मृत दिखा वरासत कर दिए जाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। लेखपाल व कानूनगो की मिली भगत से सेमरा महराज के एक व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी जमीन दूसरे के नाम वरासत कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर कागजों में मृत व्यक्ति ने एसडीएम आरबी सिंह के सामने मौजूदगी दर्शाकर अपने को जिंदा होने की गुहार लगाई। इसके बाद लेखपाल और कानूनगो पर उसे मृत दिखाकर उसकी जमीन का वरासत दूसरे के नाम कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए लेखपाल को तत्काल अभिलेख दुरुस्त करने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन

फरेंदा तहसील क्षेत्र के सेमरा महराज निवासी मोलहू ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके नाम से संक्रमणीय भूमि दर्ज है। तत्कालीन लेखपाल व कानूनगो ने उसे मृत दिखाकर 24 दिसबंर 2012 को कुछ लोगों को उस जमीन का वरासत कर दिया। मोलहू ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम से वरासत की गई वह उनके परिवार के सदस्य नहीं हैं। इस बात की जानकारी खतौनी में हिस्सा तस्दीक के समय हुई। उन्होंने एसडीएम से गुहार लगाई कि फर्जी खाताधारकों का नाम खारिज करके खतौनी में फिर से उनका नाम दर्ज कराया जाए। इस पर एसडीएम आरबी सिंह ने लेखपाल को बुलाकर तत्काल रिपोर्ट लगाने व 24 घंटे के अंदर इस मामले का निस्तारण कराने का आदेश दिया। एसडीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। अभिलेख शीघ्र ही दुरुस्त करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें