फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी देख कर्मचारियों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। ब्लॉक मुख्यालय लक्ष्मीपुर के कर्मचारी मंगलवार को अपने-अपने कार्य में लगे थे। अचानक डीएम के ब्लाक पर पहुंचने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बीडीओ व सचिव फाइल लेकर दौड़ते नजर आए। कुछ सचिवों के गांव में होने की सूचना पर डीएम ने हकीकत जानने के लिए टीम रवाना किया। इसके साथ ही पांच टीमों के माध्यम से ब्लॉक के 15 गांवों का स्थलीय निरीक्षण का करने का निर्देश दिया। ब्लॉक परिसर में गंदगी देख डीएम ने कर्मचारियों को चेतवानी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कर्मचारियों को गांवों में लक्ष्य के सापेक्ष हुए कार्य का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने की बात कही। इससे कर्मचारी सकते में आ गए। कर्मचारी फाइल लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। डीएम ने पांच टीम बनाकर गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच करने के लिए रवाना किया। बीडीओ नौतनवां अजय यादव को विशुनपुर कुर्थिया व बीडीओ लक्ष्मीपुर गिरिजा पांडेय को रानीपुर का निरीक्षण करने को कहा गय्रा। एडीओ आईएसबी राजेश श्रीवास्तव को ग्राम विकास अधिकारी मिलिंद चौधरी के गांव व जेई एमआई जगदीश नरायन शर्मा को ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश राय के तथा जेई डीपी उपाध्याय को ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र तिवारी के कार्यरत कुल 15 गांवों में कराए गए विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ रवाना किया। ब्लॉक परिसर में लगे पौधों के सूख जाने व परिसर की गंदगी देख डीएम ने कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी। डीएम ने ग्राम प्रधानों से स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें