फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर छात्रों ने जलाया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका
विज्ञापन

फोटो
गोरखपुर में छात्र नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने को किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने व छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमें के विरोध में बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। साथ ही कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी नहीं चलने की दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्र नेता आलोक रंजन दूबे ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अनिल दूबे के ऊपर दर्ज मुकदमे से छात्र में आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्थानीय पीजी कॉलेज में चुनाव स्थगित होने के बाद छात्रों ने आंदोलन किया था, उसी तरह गोरखपुर विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं होगा तो जिले के छात्र आंदोलन करेंगे। छात्र हित को ध्यान में रखकर चुनाव बेहद जरूरी है, लेकिन मनमानी के कारण छात्र संघ चुनाव समय से नहीं कराया जाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों का हनन हुआ तो छात्रसंघ पदाधिकारी जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर दीपक द्विवेदी, गोपाल शर्मा, मनीष यादव, संदीप मिश्रा, अभिषेक पांडेय, संगम पटेल, राजू वर्मा, सत्यम पटेल, देवराज मिश्रा, रितेश पटेल, सोहन, शुभम मट्ट, अंचल दूबे, नरसिंह उपाध्याय, रायन दत्त उपाध्याय, सूरज, रामसुचित शर्मा, भोलू पटेल, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें