फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक, रोहिन व प्यास का जल स्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडक, रोहिन व प्यास नदी के जलस्तर में वृद्धि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले से होकर प्रवाहित होने वाली नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव सोमवार को भी जारी रहा। गंडक, रोहिन व प्यास नदी के जलस्तर में जहां बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, वहीं राप्ती के जलस्तर में गिरावट हुई। महाव का जल स्तर स्थिर रहा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक गंडक नदी का जलस्तर जहां रविवार को 352.50 फीट रिकार्ड किया गया था, वहीं सोमवार को जलस्तर बढ़कर 353.40 फीट हो गया है। रोहिन नदी का जलस्तर 79.48 मीटर से बढ़कर 79.89 मीटर हो गया है। वहीं प्यास नदी का भी जलस्तर 24 घंटे में 101.30 मीटर से बढ़कर 101.50 मीटर हो गया है। इसी प्रकार महाव नाला जहां तीन दिनों से ढाई फीट पर स्थिर है, वहीं राप्ती नदी का जलस्तर 78.18 मीटर से घटकर 78.16 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें