फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के विरोध में पीएम का फूके पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के विरोध में पीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन

फोटो
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने किया प्रर्दशन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय चौराहे पर पीएम का पुतला फूंककर एससी-एसटी एक्ट का विरोध किया। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर एक राष्ट्र, एक कानून लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि एससीएसटी एक्ट का दुरूपयोग कर बेगूनाह लोगों को भी फसाने का साधन बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब देश गुलाम था तब सभी लोगों ने मिलकर देश को अंग्रेजो से मुक्त कराया था। जिसमें सवर्ण, पिछड़ी जाति के लोगों की अहम भूमिका रही। एक राष्ट्र एक कानून व्यवस्था के तहत ही किसी राष्ट्र का सर्वांगिण विकास संभव है। देश के लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि प्रधानमंत्री के द्वारा एससी एसटी एक्ट और पदोन्नति में आरक्षण जैसे अहम विषय को समझने और उसे लागू करने की बड़ी भूल हुई है। यह सर्वण लोगों से साथ न्याय नहीं हुआ है। इस एक्ट के तहत केवल आरोप लगा देने से ही किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी हो जाती है। इस मौके पर राहुल पांडेय, शिवम चौबे, संदीप मिश्रा, सन्नी दूबे, राजबीर भट्ट, मानवेंद्र द्विवेदी, मोहन, जितेंद्र मिश्रा संतोष दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें