फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में बेकद्र कांशीराम आवास के बाशिंदे

विज्ञापन
खराब हैंडपंप
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। गुजरे वक्त बसपा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट काशीराम आवास भाजपा की सरकार में बदहाल है। यहां बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी को लेकर सार्थक प्रयास नहीं होने का आरोप लोगों ने लगाया है। काशीराम आवास में सड़क, बिजली, पानी के साथ ही साफ सफाई बदहाल है। गर्मी में ऊपरी मंजिल पर टोटी का पानी चढ़ता नहीं है जिससे लोगों को परेशानी होती है। हैंडपंप से पानी भरकर लोग ऊपरी मंजिल तक ले जाते हैं। आवास में लगा बिजली का बोर्ड भी उखड़ गया है। झूलते तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों की परेशानी दूर करने वादे फाइलों में सिमट कर रह गए हैं।
यह समस्या चिऊरहां काशीराम आवास की है। यहां 156 परिवार को रहने के लिए कमरा आवंटित हुआ है। शुरूआती दौर में आवास में बिजली पानी सब कुछ ठीक ठाक रहा है। वक्त बदलने के साथ सरकार बदली तो कांशीराम आवास में देख रेख में की प्राथमिकता भी बदल गई। चिऊरहां काशीराम आवास तक पहुंचने के लिए लोगों को टूटी सड़क से होकर गुजरना पडे़गा। आवास परिसर में बनी सड़क खराब हो चुकी है। नाली पर बने स्लैब टूट चुके हैं। अगर कोई संभलकर न जाय तो दुर्घटना होना तय है। कूड़े कचरे भी जहां तहां मिल जाएंगे। आवास में पानी की सप्लाई के लिए लगा मोटर खराब पड़ा है। पानी ऊपरी तल पर नहीं पहुंचता है। आवास में झूलते तार दुर्घटना का दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने बताया कि काशीराम आवास में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, जो भी समस्याएं हैं, उसे जल्दी ही निस्तारित कर दिया जाएगा। कांशीराम आवास चिऊरहां में 156, जिला मुख्यालय में 240, पिपरदेउरा 204, बैकुंठपुर में 208 परिवारों को आवास आवंटित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें