फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

विज्ञापन
karosine oil
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज/पुरंदरपुर। क्राईमब्रांच व पुरंदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मिलावटी डीजल पेट्रोल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मिलावटी तेल की बड़ी खेप बरामद कर मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को सदर कोतवाली परिसर में मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ के इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि बीती रात प्रभारी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम मनिकौरा मुख्य मार्ग पर बंद चल रहे मद्धेशिया ढाबा के अंदर अच्छेलाल मद्धेशिया द्वारा अपने परिवार व नौकरों के साथ मिलकर अवैध रुप से मिट्टी के तेल में केमिकल डालकर बड़े पैमाने पर डीजल व पेट्रोल बनाकर बेचा जा रहा है। इस सूचना पर प्रभारी क्राइम ब्रांच मय टीम, प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मय टीम व जिला पूर्ति निरीक्षक को अवगत कराते हुए उनको साथ लेकर उक्त टीम द्वारा बताए गए स्थान ग्राम मनिकौरा मुख्य मार्ग पर स्थित बंद मद्धेशिया ढाबा पर संयुक्त रुप से छापेमारी की तो मौके से दो वाहनों पिकप व मैजिक पर कुछ ड्रम लदे हुए मिले। ढाबे में स्थित कमरें की तलाशी लेने पर 13 ड्रमों मे 2560 लीटर मिट्टी का तेल, दो ड्रमो में 440 लीटर डीजल, 3 बोरी केमिकल पाउडर, मीटर गेज, प्लास्टिक की पाईपें, चार कटे हुए ड्रम, दो खाली प्लास्टिक के ड्रम तीन पैकेट कलर बरामद किया गया। उक्त कार्रवाई के संबंध में जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय के द्वारा थाना पुरन्दरपुर में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गोविंद लाल मद्धेशिया पुत्र भगवती, सुदामा पुत्र धनराज व राजकुमार पुत्र रामसजन को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में लगी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह की ओर से नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें