फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय राजदूत ने किया पेंशन कैम्पस का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली (महाराजगंज)। भारत नेपाल सीमा से सटे रुपन्देही जिले के बुटवल में सोमवार की शाम नेपाल में भारतीय राजदूत मंजीत सिंह पुरी ने भारतीय गोरखा सैनिकों के लिए पेंशन कैंपस का शिलान्यास किया। पुरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दो अरब रुपये की लागत से भारत सरकार के सहयोग से पेंशन कैंपस बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक संबंध सदियों पुराने हैं। भारत हमेशा नेपाल और नेपाली जनता का हित चाहता है। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नेपाली और उनके परिजनों के हित के लिए इस कैंपस का निर्माण किया जा रहा है। इससे भारतीय सेना के 45 हजार पूर्व सैनिकों और उनके परिजन को लाभ मिलेगा। उन्हें भारतीय सरहद तक पेंशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें