फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हेड ने किया सहज जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। सहज ई-विलेज लिमिटेड के स्टेट हेड नीरज सिंह व शीर्ष अधिकारी विजयेंद्र शुक्ला ने जनपद में संचालित सहज जन सेवा केंद्रों की कार्यशैली का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के 21 जनपदों में 20 हजार से अधिक सहज जन सेवा केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों से लोगों को सरकारी सेवाएं जैसे आय, जाति, मृत्यु, खतौनी, राशन कार्ड आवेदन, विधवा पेंशन समेत जीवन बीमा, मोटर बीमा, स्वास्थ्य बीमा, ई-शिक्षा आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
नीरज सिंह ने जन सेवा केंद्रों पर सेवाओं में आने वाली समस्याओं के तत्काल निवारण का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को सहज जन सेवा केंद्रों की उपयोगिता और सेवाओं का ऑनलाइन महत्व बताया। साथ ही यूपी सरकार के डिजिटलीकरण के सपने को साकार करने का संकल्प भी दोहराया। इस दौरान क्लस्टर हेड नवीन तिवारी तथा एरिया मैनेजर दीपक श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, नागेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें