कॉलेज के 19 छात्र- छात्राओं ने किया रक्तदान
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अवंतिका पटेल, जयेश, उदयभान, प्रिंस प्रजापति, नीतीश मिश्रा, पूजा त्रिपाठी, स्वेता चौरसिया, गणेश कुमार भारती, अंबरीश पटेल, धीरज कुमार सिंह, जान्हवी सिंह, कंचन भट्ट, दिव्यानी भट्ट, सौरभ सैनी, रवि प्रताप गोंड, दामोदर यादव, अमरनाथ, आदित्य कुमार, पार्थ शर्मा ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय आनंद मिश्र, दिवाकर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर, डॉ. राहुल कुमार सिंह, गुलाब यादव, धर्मवीर, डॉ. प्रशांत पांडे, श्रवण पटेल, डॉ. शांति शरण मिश्र, विधि नारायण यादव, संतोष श्रीवास्तव, संतोष राव, प्रणय गौतम, सच्चितानंद पटेल, राजीव द्विवेदी, आलोक रंजन दुबे, शिवांश त्रिपाठी, शिवानी जायसवाल आदि मौजूद रहे।