फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, कपड़े और चॉकलेट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोनौली पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़ा है। इनके पास से कपड़ों के 19 बंडल, तीन गत्ते चॉकलेट और एक नेपाली बाइक बरामद की गई। पुलिस ने कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला ने बताया कि रविवार की शाम एसएसबी रोड स्थित श्यामकाट बगीचे के पास से आबिदा खातून (46), निवासी वार्ड नंबर 15, बुद्धनगर, तेतरी बाजार, जिला सिद्धार्थनगर और डाला कुमारी थापा क्षेत्री (45), निवासी सिसेनी, जिला गुल्मी, नेपाल के पास से प्लास्टिक के 19 बंडलों में कपड़े बरामद किए गए। इनमें 10 साड़ी, आठ शॉल, चार सलवार के कपड़े, चार पैंट, 183 सूट और 36 पेटीकोट शामिल हैं।
साथ ही मुखबिर की सूचना पर टीम ने फरेंदी तिवारी टोला के तिलहवा के पास से सूरज पासवान (19), निवासी ग्राम शेष फरेंदा, थाना सोनौली, जिला महराजगंज को पकड़ा। उसके पास से तीन गत्ते ब्रांडेड चॉकलेट और नेपाली नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद की गई। कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों और सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें