फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रखर और अंजली ने लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नवोदय के छात्र प्रखर ने किया जिला टॉप
- फरेंदा के एमपी पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजली चौधरी ने हासिल किया दूसरा स्थान


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के के छात्र प्रखर मल्ल ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। फरेंदा के एमपी पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजली चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उसे 95.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। मॉर्डन एकेडमी नौतनवां के छात्र आशीष अग्रहरी ने 94.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई के प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थि अंकुर सिंह 93.6 प्रतिशत, सूरज कुमार साहनी 92.4, प्रियंका 92.2 प्रतिशत, सौरभ पटेल ने 91.6 फीसदी, अंबिकेश चौरसिया ने 91.4 फीसदी, सूरज निषाद ने 91.2 फीसदी, कृष्णा शर्मा ने 90.8 फीसदी, अपर्णा पटेल व मनीष रौनियार ने 90.6 फीसदी, आकाश कुमार, शैलेश कुमार, प्रियंजना व निती पांडेय ने 89.4 फीसदी, आशीष कुमार ने 88.8 फीसदी, विनीता ने 88 फीसदी,आयूष ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विशप एकेडमी के छात्र अनिकेत कुमार पटेल ने 94 फीसदी, दीपक यादव ने 93 फीसदी, किर्तिराज ने 92.2 फीसदी, मंजिल व निहाल ने 90.8 फीसदी, अभिषेक मिश्रा ने 89.8 प्रतिशत, शिवेन्द्र उपाध्याय ने 89.2 फीसदी, सत्येंद्र पटेल ने 88.4 फीसदी, किशन रौनियार ने 86.8 फीसदी व मधुलिका ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कोठीभार स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवां के छात्र अमन अग्रवाल ने 94.4 प्रतिशत, शिवानी सिंह ने 84.2 फीसदी, रिपुंजय राय ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवां खुर्द के आकाश राज गुप्ता ने 87.8 फीसदी, अंकित राय ने 86.8 फीसदी, खुशी अग्रवाल ने 80.4 फीसदी व स्वास्तिका ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किया है।
नौतनवां स्थित मॉर्डन एकेडमी के कॉमर्स वर्ग के आशीष अग्रहरी ने 94.6 ने प्रतिशत, समर्थ वर्मा ने 84.6 फीसदी, निलेश अग्रहरी ने 81.3 प्रतिशत अंक हासिल किया। निचलौल स्थित सेक्रेड हर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में ज्ञानेंद्र गुप्ता ने 91.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, वाणिज्य वर्ग में हर्ष कुमार अग्रवाल ने 90.6 प्रतिशत, हर्ष अग्रवाल ने 90 फीसदी, हरिओम कुशवाहा ने 87.8 फीसदी, रुपाली कश्यप ने 87.2 फीसदी, आदर्श अग्रवाल ने 83.6 फीसदी, रोमा पटेल ने 82.8 फीसदी, पीयूष रौनियार ने 81.8 फीसदी, रेखा मधेशिया ने 79.9 फीसदी व पल्लवी ने 78 फीसदी अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

फरेंदा स्थित एमपी पब्लिक स्कूल, स्कालर्स एकेडमी व चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बेहतर अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एमपी पब्लिक स्कूल की अंजली चौधरी ने 85.2 प्रतिशत, प्रखर देव ने 88 प्रतिशत, प्रियांशु मिश्रा ने 86.4 प्रतिशत, प्रशांत कुमार प्रजापति ने 86.2 प्रतिशत, अक्षय कुमार चौरसिया ने 84.6 प्रतिशत, तेजस जायसवाल ने 84.4 प्रतिशत, मृत्युंजय कुमार गुप्ता ने 83.3 प्रतिशत, अर्चना अग्रहरी ने 81.4 प्रतिशत, हिमांशु मिश्रा ने 81 प्रतिशत, आयुष चौरसिया ने 80.2 प्रतिशत, राहुल विश्वकर्मा ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किया। स्कालर्स एकेडमी के युसरा फतिमा ने 91.2 प्रतिशत, निशांत मिश्रा ने 89.6 प्रतिशत, साक्षी ने 85.6 प्रतिशत, सुमाल्या ने 84.6 प्रतिशत, सूरज ने 83.2 प्रतिशत, सिंधुजा ने 81.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। चंद्रा पब्लिक स्कूल के मिहिर चर्तुवेदी ने 81 प्रतिशत, प्रियांशी मद्धेशिया ने 75 प्रतिशत, सरिता यादव ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें