फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका और कोल्ड डायरिया के नौ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
झटका और कोल्ड डायरिया के नौ मरीज भर्ती
विज्ञापन

बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड में झटका के चार मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा अस्पताल में कोल्ड डायरिया के भी पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने घरों में साफ-सफाई के साथ ही बच्चों को बुखार होने पर तुरंत इलाज कराने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड में भर्ती प्रिंस निवासी निवास सोनाडी, आदित्य निवासी घुघली, सुजीत निवासी शेषगढ़ और आर्यन निवासी पकडी चौबे को झटका आ रहा है। मरीज के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि बच्चे को पहले बुखार आया तो दवा दी गई। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। बुखार बढ़ने से झटका आने लगा। यहां चिकित्सकों को दिखाने आए तो अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। कोल्ड डायरिया के मरीज नायब निवासी चैनपुर कोठीभार, प्रिंस गौतम निवासी बरवा विद्यापति, विवेक निवासी भरवलिया, शिखा निवासी खजुरिया, रंजीत निवासी चेहरी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ.आरबी राम ने कहा कि मौसम में उतार चढ़ाव के कारण बच्चों में तेज ज्यादा बुखार, झटका व कोल्ड डायरिया की शिकायत मिल रही है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाना चाहिए। उन्होंने लोगों को घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाने का सुझाव दिया। कहा कि रात में पंखा चलाकर न सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें