वकीलों ने की तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी
नौतनवां। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के सदस्यों की बैठक सोमवार को तहसील परिसर में हुई। इसमें संगठन के एक सदस्य पर तहसीलदार नौतनवां द्वारा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए अधिवक्ताओं ने तहसीलदार नरेश चंद्र के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि अधिवक्ता आशीष कुमार व उनके भाई के खिलाफ तहसीलदार नौतनवां ने लोक संपत्ति निवारक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। इन लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा, अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक में साधू सरन मिश्र, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विभूति यादव, नागेंद्र शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, सुधीर शुक्ला, अमरेश मौर्य, सचिन श्रीवास्तव, अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।