फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर लगवाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव बैदौली के पहाड़ी टोला में एक माह पहले जला ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए रविवार को सुबह लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कुछ लोगों के समझाने के बाद प्रदर्शन बंद हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उन्हें उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राजेश सिंह, रामू, बृजमोहन, संजय चौहान, जगदीश, ओमप्रकाश, राजन, प्रहलाद, श्यामू, भूपति व चंद्रिका आदि ने बताया कि एक माह पहले से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत निगम के कर्मचारियों से कई बार अनुरोध किया गया लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक महीने बाद भी जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। जिसके कारण गांव के लोग रात के समय अंधेरे में रहने को विवश हैं। एसडीओ उपेन्द्र नाथ चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जला ट्रांसफार्मर जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें