फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की नजर में 63 केंद्रो पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह ही विश्वविद्यालय की परीक्षा में भी सख्ती की तैयारी की गई है। प्रदेश सरकार नकल सिस्टम को धड़ाम करने के लिए ऑनलाइन पर्यवेक्षण कर रही है। इसके तहत अबकी बार महाविद्यालय की परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। अबकी बार राजकीय और वित्त पोषित कालेज को छोड़कर सभी स्ववित्त पोषित कालेज के छात्रों को दूसरे कालेज में परीक्षा देनी होगी। वहीं छात्राओं को स्वकेंद्र परीक्षा का लाभ मिलेगा। महाविद्यालय की परीक्षा में सेंटर व्यवस्था लागू करने के साथ ही परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे भी अनिवार्य कर दिया गया है। जवाहर लाल नेहरू कालेज के प्राचार्य डाक्टर पीसी पटेल ने बताया कि सभी कालेजों के प्राचार्यों को ई-मेल के माध्यम से कालेज को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें