फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग दो सप्ताह पूर्व एक परिवार के सदस्यों से मारपीट, छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर बीते 23 सितंबर को दिन में करीब 11 बजे बलराम चौहान साइकिल मांगने आया। महिला ने साइकिल देने से मना कर दिया। इस पर नाराज होकर बलराम और उसके परिजन महिला के घरवालों से मारपीट करने लगे। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग लड़की से भी दबंगों ने मारपीट कर छेड़खानी की। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। इस बीच दबंग मौके का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर बलराम चौहान, भुल्लुर तथा जमालू के खिलाफ मारपीट तथा छेड़खानी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें