फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया रहा पुरानी पेंशन बहाली का मुद़दा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को स्थानीय जीएसवीएस इंटर कॉलेज में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री राजीव यादव ने की। उन्होंने कहा कि जब एक देश है, एक संविधान है, तो पेंशन की व्यवस्था भी एक होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर बाजार आधारित पेंशन व्यवस्था बना दी गई है। जब एक दिन के लिए कोई सांसद विधायक बन जाता है तो भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होती है जो न्याय संगत नहीं है। नई पेंशन व्यवस्था में हमें अवकाश प्राप्ति के बाद पेंशन की कोई गारंटी नहीं है। जबकि पुरानी पेंशन व्यवस्था में अंतिम महीने के वेतन की 50 प्रतिशत पेंशन मिलती थी। साथ ही दो बार महंगाई मिलती थी। इतना ही नहीं उम्र बढने के साथ पेंशन की निश्चित मात्रा व वेतन आयोग का लाभ मिलना सुनिश्चित था।
उन्होंने कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो अटेवा मंच के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे। हम अपने बुढ़ापे को शेयर बाजार पर आधारित नहीं छोड़ सकते। इस बैठक में प्रयाग नाथ मिश्र, आदित्य नाथ शुक्ल, राजेश कुमार जायसवाल, नवीन श्रीवास्तव, राजेश, मुकेश, तेज बहादुर पाल, रामजनम मौर्या, कादिर खान, देवेंद्र जायसवाल, प्रदीप कुमार स्वर्णकार, लक्ष्मी प्रसाद, हीरा लाल, अशोक कुमार, दिनेश प्रसाद, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें