फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, पोखरे के पास खेत में मिला शव; गांव में मची सनसनी

Tue, 10 Nov 2026 08:23 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

पुलिस ने भी देर रात तक खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चला। मंगलवार भोर करीब पांच बजे शौच के लिए निकली महिलाओं ने पोखरे के उत्तर शाह आलम के खेत में शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परसामलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया मशर्की टोला पिपरवास में सोमवार रात 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के उत्तर पोखरे के पास एक खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार शाम घर से निकला था

जानकारी के अनुसार, पिपरवास निवासी राम अचल गुप्ता का छोटा बेटा शिवनंदन उर्फ विकास गुप्ता सोमवार शाम घर से निकला था। शाम 6:26 बजे मां रंभा देवी ने फोन किया तो उसने बताया कि पोखरे पर है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा। इसके बाद शाम 6:56 बजे मां ने खाना खाने के लिए फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने पोखरे और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सीने पर धारदार हथियार से वार के निशान

पुलिस ने भी देर रात तक खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चला। मंगलवार भोर करीब पांच बजे शौच के लिए निकली महिलाओं ने पोखरे के उत्तर शाह आलम के खेत में शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। युवक के सीने पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।

सीओ नौतनवा बसंत सिंह, थानाध्यक्ष विवेक सिंह, नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक माचिस और 150 रुपये बरामद हुए हैं।

 

मृतक के बाबा जोखू गुप्ता ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। मां रंभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

पिता सऊदी से लौट रहे थे, बेटे की मौत की खबर ने तोड़ा

शिवनंदन दो भाइयों में छोटा था। उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और बाबा के साथ सब्जी बेचने में हाथ बंटाता था। बड़ा भाई नंदलाल घर पर ही रहता है। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। शिवनंदन की अभी शादी नहीं हुई थी। पिता राम अचल गुप्ता रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहते हैं। सोमवार को उनकी घर लौटने के लिए फ्लाइट थी लेकिन सऊदी से मुंबई पहुंचने के बाद वह वहीं फंस गए। मंगलवार को मुंबई से घर आने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बेटे की हत्या की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें