ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। बीडीओ ने भगवानपुर में लाभार्थी के नाम से दूसरे महिला के खाते से रकम डालकर उसका बंदरबांट करने की शिकायत पर जांच ने की। गड़बड़ी मिलने पर ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस मामले की शिकायत सीडीओ से की गई थी।
खंड विकास अधिकारी रविंद्र वीर यादव ने बताया कि भगवानपुर निवासी जाबिर अली ने आरोप लगाया है कि गांव में बिना आवास बने ही आवास व मनरेगा मजदूरी के रकम का भुगतान कर दिया गया है।