फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

539 बूथों पर अब तक नहीं हुई बिजली की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
539 बूथों पर बिजली की सुविधा अब तक नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए अधिकारियों को मतदान से पहले जिले में बनाए गए सभी 2067 बूथों आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 फरवरी तक 2041 बूथों पर शौचालय की सुविधा थी। हालांकि पेयजल की सुविधा सभी बूथों पर उपलब्ध है। उन्होंने 539 बूथों पर अभी बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है। संबंधित अधिकारियों को संबंधित बूथों पर अविलंब बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा 19 बूथों पर रैंप की सुविधा नहीं है जबकि दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जरूरी है। इसी प्रकार कुछ जगहों पर फर्नीचर का अभाव है। सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय की सुविधा भी रहेगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष को प्रतीक्षालय के रूप में तब्दील कराने को कहा गया है। विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर प्रतीक्षालय की व्यवस्था की जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें