फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से तैयार होंगी नौ नई पौधशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ से तैयार होंगी नौ पौधशालाएं
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभारी पौधरोपण की तैयारी में जुटा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में एक करोड़ रुपये खर्च कर करीब 22 लाख पौधे तैयार किए जाएंगे। इस रकम से नौ नई पौधशालाएं भी तैयार की जाएंगी। इसके लिए शासन स्तर से जारी धनराशि विभाग को मिल गई है। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग वर्ष 2019-20 में कराए जाने वाले पौधरोपण की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से सोहगीबरवां वन्यजीव व गोरखपुर वन प्रभाग में 32 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से सोहगीबरवां में 25 लाख और गोरखपुर में सात लाख पौधरोपण कराने की योजना है। इसके लिए अभी से पौधे तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शासन ने सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग को करीब 22 लाख पौधे तथा नौ नई पौधशालाएं तैयार करने के लिए एक करोड़ दो लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार सागौन व यूकेलिप्टस के ज्यादा पौधे तैयार किए जाएंगे। वहीं नौ हेक्टेअर क्षेत्रफल में नौ नई पौधशालाएं तैयार की जाएंगी। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि विभाग को पौधरोपण के लिए कुल 27 लाख पौधों की जरूरत है। जिसमें से 4.85 लाख पौधे विभाग के विभिन्न पौधशालाओं में उपलब्ध हैं। शेष करीब 22 लाख पौधे तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग के आधार पर 55 प्रतिशत पौधे सागौन और 45 प्रतिशत यूकेलिप्टस व पांच प्रतिशत अन्य प्रजाति के पौधे तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें