बाइक से गिरकर घायल युवती की मौत
महराजगंज/चौक बाजार। दुर्घटना में घायल युवती की बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया।
चौक थाना क्षेत्र के कटैया निवासी प्रियम्बदा द्विवेदी (28) सोमवार को गोरखपुर से इलाज कराकर बाइक से अपने पिता देवेंद्र प्रताप द्विवेदी के साथ आ रही थीं। वह शिकारपुर से आगे बढ़ी थीं कि कंधे पर रखे दुपट्टे का एक कोना बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। जिससे वह चलती बाइक से पीछे की तरफ गिर गईं। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें महराजगंज में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात प्रियम्बदा की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।