फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में निकला जन्माष्टमी का डोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस के पहरे में निकला जन्माष्टमी का डोल
पिछले साल हुए विवाद को देखते हुए सतर्क रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में काफी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कृष्ण जन्माष्टमी शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का डोल गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित शिव मंदिर से सुबह 10 बजे के करीब उठा और पूरे गांव का भ्रमण कर तीन घंटे बाद निर्धारित स्थान शिवमंदिर पहुंचा। डोल में शामिल श्रद्धालु जयकारा भी लगा रहे थे। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पुलिस, आरएएफ तथा पीएससी के जवानों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौक बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर गांव के पूरब स्थित शिव मंदिर से भगवान कृष्ण का डोल उठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया जाता है। ताकि पूरे गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भगवान कृष्ण का दर्शन कर सकें। पिछले वर्ष डोल भ्रमण वाले रास्ते को लेकर गांव में विवाद हो गया। पिछले साल हुए विवाद को देखते हुए प्रशासन की तरफ से गांव में काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी ताकि शांतिपूर्ण तरीके से डोल निकल सके। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सोमवार को सुबह 10 बजे अपने निर्धारित स्थान शिवमंदिर से भगवान कृष्ण का डोल उठा और तीन घंटे तक गांव में भ्रमण के बाद लगभग एक बजे तक डोल फिर से शिवमंदिर पहुंचा। इस दौरान भक्तों के जयकारे से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा प्राचीन समय से ही चली आ रही है। इस दौरान एएसपी आशुतोष शुक्ल, एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार, सीओ रणविजय सिंह, सीओ धर्मेंद्र कुमार के अलावा सोनाली, निचलौल, बृजमनगंज, पनियरा, और श्यामदेउरवा थाने की पुलिस के साथ आरएएफ और पीएससी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें