फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण आमने- सामने

विज्ञापन
tree cutting
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। गोरखपुर - सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोहनापुर के पास हाइवे के 32 पेड़ों की मालिकाना हक को लेकर ग्रामीण व वन विभाग आमने सामने हो गए हैं। दोनो ही अपना अपना दावा ठोंक रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही नौतनवंा विधायक अमन मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया, जिस पर डीएम ने मालिकाना हक तय होने तक लकड़ी तहसीलदार नौतनवां की सुपुर्दगी में रखने की बात कही। जिसके बाद विधायक की पहल पर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों की कटान शुरू हो पाई।
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण किए जाने के क्रम में हाइवे पर लगे पेड़ों की कटान किया जाना है। हाइवे पर स्थित मोहनापुर के पेड़ों पर मालिकाना हक को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं वन निगम की ओर से पेड़ों को कटने के लिए टीम शुक्रवार को अचानक मोहनापुर पहुंच गई। इसकी जानकारी जैसे ही मोहनापुर के ग्रामीणों को हुई वह आग बबूला हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि मामला कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में पेड़ कैसे कट सकता है। वहीं बहोरपुर निवासी व ग्राम प्रधान शब्बीर ने बताया कि उक्त सभी पेड़ उनके पूर्वजों द्वारा लगाया गया है। लेकिन वर्तमान डीएफओ पेड़ों पर अपना अधिकार जता रहे हैं, जिसके चलते वह पेड़ काटकर निगम में ले जाना चाह रहे है। बाद किसी तरह ग्रामीणों को मनाया जा सका और कटान शुरू हो पाई। इस मौके पर नायब तहसीलदार नौतनवां रवि सिंह, मो उमर, आशुतोष शुक्ला, झिनकू चौबे, अनिल दूबे, गुडडू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें