फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेशनल हाईवे पर पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की सुबह सोनौली की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय गुलाब की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। ट्रक का चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नौतनवां थाना अंतर्गत चंडी थान निवासी ब्रह्मदेव यादव का बेटा गुलाब बाजार में सब्जी बेचता था। तड़के सुबह वह सब्जी लेने मोहनापुर ढाला मंडी जा रहा था। बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के सामने से आ रहा माल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर अपनी दाहिनी ओर चला गया और किनारे से जा रहे गुलाब को टक्कर मारते हुए पलट गया। इस हादसे में गुलाब की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को वहीं छोड़ कर भाग गया। संपतिहा चौकी इंचार्ज मोहम्मद अखलाक ने बताया कि गुलाब के बड़े भाई इंद्र कमल यादव ने तहरीर दी है। औपचारिकताएं पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें