महराजगंज। सिसवा विधान सभा क्षेत्र के वसूली में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र वसूली द्वारा आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नए उपकरणों एवम पेस्टिसाइड (कीटनाशक)से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया। सांसद ने किसानों को नए भारत का संकल्प दिलाया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत, द्वेष मुक्त भारत, अपराध मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। किसानों के फसल को नुकसान होगा तो उसकी भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किया जा रहा है। खाद की किल्लत थी, नीमकोटेड करके खाद की समस्या से निजात दिलाने का कार्य भारत सरकार ने किया है। किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने योजना बना रखी है। पहले सूखा पड़े या अतिवृष्टि से नुकसान, मुआवजा प्रभावशाली या विशेष वर्ग के लोगों को ही मिलता था। सरकार ने यह व्यवस्था बदल दी। आज किसी गांव में किसी भी किसान का नुकसान होता है तो उसके नुकसान की भरपाई प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से हो रहा है। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण का समापन
महराजगंज। बुधवार को राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहा 14 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवक व युवतियों को भाजपा नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल ने शील्ड देकर सम्मानित किया। रेस्टोरेंट एवं बेकरी पकवान प्रतियोगिता में प्रीति शाही को प्रथम स्थान , विनीत कुमार को द्वितीय स्थान और संजीदा आरिफ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सभी को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया। पर्यवेक्षक राम हर्ष प्रसाद के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।