महराजगंज। बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर राज्य वृत्त चतुर्थ व 14वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में मनरेगा का अभिसरण लागू करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा शासनादेश भेजा गया है। जिसे लागू नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर ओम प्रकाश, रमेश सिंह, धर्मेंद्र पासवान, अरविंद कुमार, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।