फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को बंधक बना ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवां। एक माह में चार बार विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से नाराज ग्रामीणों ने जेई को बंधक बना उग्र प्रदर्शन किया। बरगदवां कस्बा स्थित मेन चौराहे से बाजार के तरफ जाने वाले 200मीटर की दूरी पर सड़क के पश्चिम काली चौक के लोगों को सप्लाई देने के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ओवर लोड के कारण बार बार ट्रांसफार्मर जल जाने से एक माह से कस्बे के लोग को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर ठूठीबारी उपकेंद्र के जेई शंभुनाथ चौधरी जब बरगदवां पहुंचे तो तमाम लोगों बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेई को बंधक बना लिया। इसकी सूचना ग्रामीण उपभोक्ताओं ने एक्सईएन को दी। अधिकारियों द्वारा कस्बे में सौ-सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई। तब जाकर ग्रामीणों ने जेई को मुक्त किया। इस दौरान सर्वेश रौनिया, राजेश नायक, अख्तर चिश्ती, भगवान लाल रौनियार, अरुण पांडेय, अब्दुल कलाम, संदीप कसौधन, डेविड पांडेय, सुरेश कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें