फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम में इरफ़ान अली का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। तीन जुलाई से 6 जुलाई तक श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले इंडो श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। इरफान अली ने कठिन परिश्रम के बल पर भारतीय टीम में चयनित होकर न केवल विद्यालय का बल्कि, पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सचिव टेनिस बाल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव इमरान ए. लारी ने पत्र भेजकर चयन की जानकारी दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दयानंद पांडेय, प्रबंधक राजेश सिंह, डॉ बीबी त्रिपाठी, डॉ आरएस मल्ल, विजय कुमार गुप्त, सतीश साहनी ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें