फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 171 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 171 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को 171 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 146 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 9794 केस हो चुके हैं। 1105 सक्रिय केस हैं। अब तक 107 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या अब 8582 हो गई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि वर्तमान में 960 संक्रमित होम आइसोलेसन में हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की निगरानी के लिए टीम सक्रिय है। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की समय-समय पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1355 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने की व्यवस्था जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में है। सोमवार को 2500 लक्ष्य के सपेक्ष 1355 लोगों को टीका लगाया गया। लोगों को पूरी सतर्कता के साथ टीका लगाया गया। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को जिले की सभी सीएचसी पर टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें