महराजगंज। जनपद में इस वित्तीय वर्ष 170 महिलाएं उद्योग विभाग की मदद से सफलता के परचम लहराने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना इनके लिए मददगार बनी तो विभाग ने अपने सपनों को सफल करने की जद्दोजहद शुरू की है। इसमें अनुसूचित जाति की 32 तो पिछड़ा वर्ग की 102 महिलाएं शामिल हैं। नौतनवा नगर निकाय की योगिता वर्मा जहां योजना के जरिए ब्यूटीपार्लर के जरिए तरक्की की तरफ बढ़ रहीं तो नंदना टोला मंगलपुर की उम्मेकुल्सुम रेडीमेड वस्त्र की यूनिट डालकर तरक्की की तरफ बढ़ रही हैं। जनपद में ऐसी महिलाओं की एक लंबी फेहरिस्त है। बीते वित्तीय सत्र में सीएम युवा उद्यमी का लाभ 237 महिलाओं को मिला जिसमें 46 अनुसूचित व 145 पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल हैं।