फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारीवैसी के 169 लोगों को मिला वन अधिकार पत्र

विज्ञापन
मथुरानगर के वनटांगिया लोगों में वन अधिकार पत्र का वितरण करते पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व तह? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
भारीवैसी के 169 लोगों को मिला वन अधिकार पत्र
विज्ञापन

फरेंदा। मथुरानगर के वनटांगिया गांव भारीवैसी नर्सरी में शनिवार को 169 वनटांगिया काश्तकारों में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने वन अधिकार पत्र का वितरण किया।
मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से वनटांगिया परिवारों के जीवन में काफी बदलाव आया है। वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना से वनटांगिया वासियों के रहन सहन में काफी बदलाव हुआ है। पट्टा मिलने से उनकी मुश्किल दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनील चौरसिया ने कहा वन ग्राम में मुख्यमंत्री आवास, निशुल्क बिजली कनेक्शन, बेहतर विद्यालय सहित युवाओं के शारीरिक विकास के लिए खेल का मैदान बनाया जा रहा है। भविष्य में इसके अच्छे परिणाम आएंगे। इस दौरान विवेका पांडेय, रामफेर पांडेय, उपेंद्र तिवारी, डब्बू सिंह, आशीष सिंह, रामजतन, कन्हैया प्रसाद, नान्हू पटेल, मनोज सहानी, रामानंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें