महराजगंज। बिजली चोरी और बकाया बिलों पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ जांच अभियान चलाया।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अगया, बेलवा, नगर पंचायत और साउथ फीडर के चार गांवों सहित दर्जनों मुहल्लों में चार टीमें सुबह में बकाएदारों के घरों जांच की। अभियान में 220 उपभोक्ताओं की जांच की गई। इसमें एक उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 25.40 लाख रुपये बकाया बिल वाले 162 घरों के कनेक्शन काटे गए।