फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के आश्रय के लिए 17 स्थान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं के आश्रय के लिए 17 स्थान चिह्नित
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में शनिवार को कैंप कार्यालय में गोवंश आश्रय स्थल के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि छुट्टा पशु आश्रय के लिए ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में कुल 17 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन जगहों पर आश्रय स्थल के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को गोवंश के आश्रय स्थल के लिए भूमि के चिह्नांकन के साथ ही निर्माण के काम में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु पालक व डेयरी संचालक अनुपयोगी पशुओं को छुट्टा छोड़ दे रहे हैं। ऐसे पशु पालकों व डेयरी संचालकों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करेें। उन्होंने नगरी निकायों व अन्य जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों को निराश्रित पशुओं को गोसदन भेजवाने के निर्देश दिए। कहा कि शहर व छोटे बाजारों में खुले में मांस की बिक्री की जा रही है। उन्होंने इस पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें