फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ स्कूल के प्रधानाध्यापक का वेतन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका
विज्ञापन

पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड न करने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सर्व शिक्षा अभियान के तहत संबंधित सूचना विभाग के पोर्टल पर समय से अपलोड न कराए जाने पर बीएसए जगदीश शुक्ला ने पांच ब्लॉकों के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों का डाटा सर्व शिक्षा अभियान से संबंधित पोर्टल पर फीड किया जाना है। जिले के बृजमनगंज ब्लॉक के किसान लघु माध्यमिक विद्यालय, निचलौल ब्लॉक के वरुण नारायण जूनियर हाईस्कूल डोमा खंड, कृषक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़या फार्म, नौतनवां विकास खंड के जगरनाथ राम सुनरपाती देवी जूनियर हाई स्कूल, किसान उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर, ठाकुर शिवनरायन सिंह जूनियर हाई स्कूल, परतावल विकास खंड के शाहिद अली बक्शीस अली जूनियर हाई स्कूल परतावल और फरेंदा के एमएस लारी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का वेतन पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड न किए जाने पर रोक दिया गया है। संबंधित प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें