फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

बेलहिया ट्रांसपोर्ट आफिस से लौटते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। नेपाल के बेलहिया ट्रांसपोर्ट ऑफिस से लौट रहे दो बाइक पर सवार तीन युवक कार की चपेट में आ गए। एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को भैरहवां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरे का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बाइक पर सवार होकर ट्रांसपोर्ट संचालक सुनील शर्मा 25 निवासी महेंद्र नगर नौतनवां, कस्टम एजेंट विनय यादव 32 निवासी राहुल नगर सोनौली एवं दूसरी बाइक से दीपक मद्देशिया 30 निवासी गौतमबुद्ध नगर नौतनवां नेपाल से आ रहे थे। सोनौली के एक मोटर पार्टस की दुकान के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी। बाइक सुनील शर्मा, विनय यादव और दीपक मद्देशिया घायल हो गए। ट्रक चालकों व राहगीरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भैरहवां भिजवाया। डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। विनय का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर व दीपक का मेडिकल कॉलेज भैरहवां में इलाज चल रहा है। चर्चा है कि सुनील और विनय की कार चालक से नेपाल से लौटते वक्त सोनौली कस्टम बैरियर को पार करते समय कुछ कहासुनी हुई थी। इनके आगे बढ़ते ही कार चालक ने पीछे से टक्कर दी और सोनौली थाना क्षेत्र के जुगौली गांव की तरफ भागने लगे, लेकिन उनकी कार एक जगह फंस गई गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गया। कोतवाल आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें