फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह भवन की भूमि पर पट्टा किए जाने के विरोध में एडीएम से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह भवन की भूमि का पट्टा करने से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

फोटो
एडीएम के ज्ञापन सौंपकर पट्टा निरस्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहना के राजस्व गांव पंडितपुर में प्रस्तावित विवाह भवन की भूमि का ग्राम प्रधान ने पट्टा कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के लोगों ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी को पत्रक देकर पट्टा निरस्त कर उक्त भूमि को विवाह भवन के लिए आरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन

एडीएम को दिए पत्रक में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व प्रधान ने गांव के जिस भूमि को विवाह भवन के लिए प्रस्तावित किया था, उसका वर्तमान प्रधान ने पट्टा कर दिया है। विवाह भवन की भूमि पर कुछ लोग भवन भी बनवाना शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मुजहना गांव में विवाह भवन नहीं है। गांववालों को बेटियों की शादी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान राधेश्याम, दुलारे, बेचई, सीताराम, पूजन, गौरी, उदयभान, जोगिंद्र, कन्हई, भागीरथी, महेंद्र, शंभू, बलीराम, ज्ञानमती, मुनिया, छोटेलाल, रामभजन, रामनेवास, तीरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें