फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में रिकार्ड 33 मिमी. बारिश, तीन नदियों का जल स्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में 33 मिमी. बारिश, तीन नदियों का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में दो दिनों में 33 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे सोमवार को तीन नदियों को जलस्तर बढ़ गया। जबकि तीन नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज किया गया है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम के मुताबिक रविवार व सोमवार के बीच कुल 33 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। 21 मिमी. बारिश रविवार तथा 12 मिमी. सोमवार को रिकॉर्ड किया गया। दो दिनों की बारिश से राप्ती, गंडक तथा चंदन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

गंडक नदी का जलस्तर सोमवार को बढ़कर 351.00 फीट हो गया। जबकि रविवार को 350.90 फीट था। चंदन नदी का जलस्तर 101.20 मीटर हो गया है। राप्ती के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। राप्ती का जलस्तर जहां एक दिन पहले 76.40 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को 76.880 मीटर हो गया। इसके अलावा तीन नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज किया गया। महाव का जलस्तर 24 घंटे में घटकर पांच से तीन फीट हो गया। रोहिन में भी त्रिमुहानी घाट के पास 78.470 मीटर दर्ज किया गया, पहले 78.510 मीटर था। प्यास नदी का भी जलस्तर 101.40 मीटर से घटकर 101.20 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें