फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने ब्लाक में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ब्लॉक कार्यालयों पर गुरुवार को रोजगार सेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सदर ब्लाक के ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति ने ब्लॉक ऑफिस में दो घंटे तालाबंदी की और मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन बीडीओ को देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। समिति के ब्रम्हानंद ने पंचायती राज विभाग में पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने की और पंचायत सहायक के कार्य का योगदान रोजगार सेवकों से लेने की मांगकी। नगर पालिका में विलीन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवक से काम लेने और फर्जी प्रस्ताव के आधार पर निकाले गए रोजगार सेवकों को बहाल करने की मांग की। कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 5 सितंबर को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। ओम प्रकाश, अरविंद, बाबाराम यादव, उमेश सिंह, उषा कन्नौजिया, धमेंद्र पासवान, प्रिंस कुमार, ओमप्रकाश, सर्वेश कुमार, सहित तामाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने ताला जड़ जमकर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने कार्यालय में ताला जड़ घंटे भर प्रदर्शन किया। लगभग 12 बजे खंड विकास अधिकारी द्वारा काफी मान मनव्वल के बाद कार्यालय खोला गया। प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र गुप्ता, परविंद, मेवा प्रसाद, राहुल कुमार, अमजद खां, धीरेंद्र, केदार नाथ, संजय, श्रवण, राजेश, सुष्मिता तिवारी, अनामिका, प्रतिमा, रागनी उपाध्याय, साधना, मीनू, नीलम, शिल्पी राय आदि उपस्थित रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में पंचायत सहायक की भर्ती पर रोक लगाने और पहले से कार्यरत रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर रोजगार सेवक संघर्ष समिति के बैनर तले परतावल ब्लाक के रोजगार सेवकों ने ब्लाक कार्यालय में ताला बंद कर मुख्य गेट पर धरना दिया। रोजगार सेवकों ने बीडीओ के माध्यम से मांग पत्र शासन को भेजा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गौरव सिंह, अरुण पटेल, अभिषेक पांडेय, मनमोहित, धर्मेंद्र, सिब्बन, वत्सला, संध्या, मनोज, शंभु, मोहन, रामबेलास, गुलाम, अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धानी प्रतिनिधि के अनुसार रोजगार सेवकों ने ब्लाक कार्यालय में ताला बंद कर कार्य बहिष्कार किया तथा मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। बीडीओ रामकुमार उपाध्याय के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मक्खन साहनी, नितेश मिश्र, विंध्याचल, सत्यप्रकाश, राजकुमार यादव, अमर सिंह, नीता गौड़ , धर्मेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।
बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य गेट पर ताला बन्दी कर धरना प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इसके बाद बीडीओ कृष्ण देव शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इंद्रविजय यादव रमेश सिंह चौहान राम मिलन प्रजापति सोनी वरुण सतरजीत लोधी रामनेवास रमेश अंजनी मनीष सोनी वर्मा संजय दिव्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवां ब्लाक कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने मनरेगा सेल तथा बीडीओ कार्यालय में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया। बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण मणि त्रिपाठी, राजू तिवारी, अनिल कुमार यादव, बृजेश कुमार यादव, दिनेश, पूनम जायसवाल, संजू देवी, प्रमिला सिंह, आलम, महेश, सुरेन्द्र, हरिप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, यहां भी रोजगार सेवकों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आवाहन पर ब्लाक कार्यालय फरेंदा में रोजगार सेवकों ने तालाबंदी कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। इस दौरान धर्मनाथ प्रसाद, संजय चौधरी, उदयराज यादव, रविंद्र, डबलू, मुकेश कुमार गुप्ता, सुनीता यादव, विजय कुमार, बलराम, माया यादव, नागेंद्र प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें