फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीडितो की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि 16-27-33

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया कार्यकर्ताओं के साथ औरहवा, बैरियाहवा, जगपुर व अन्य टोलों पर 600 लंच पैकेट, 5 बोरा भूजा, एक क्विंटल गुड़ व पानी लेकर पहुंचे। घर-घर पहुंच कर राहत सामग्री दी। सदर बीडीओ सूर्य नाथ मिश्रा, आनंद सिंह, ओम प्रकाश पटेल, रीना राय, जय प्रकाश पटेल, राजू विश्वकर्मा, गोपाल पटेल आदि मौजूद रहे। सांसद पंकज चौधरी व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पनियरा क्षेत्र के डोमरा, जर्दी, तेनुअहिया, मुजुरी आदि क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सौरहिया, हरैया, मौलाही, पिपरहनी महुआघाट, दौलतपुर, रसोयवा, कठहवा, सरदौनागढ़, पृथ्वीपालगढ़, मुड़ियारी आदि गांवों का स्टीमर से दौरा किया। लोगों में राहत सामग्री बांटी। बचाव राहत कार्य में यहां 6 स्टीमर लगे हैं। एसडीएम फरेंदा सहित योगेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद सोनकर, दिलीप गुप्ता, चंदू सिंह, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, राजू सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, रवि यादव, जेपी गौड़ आदि मौजूद रहे।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा बेलहिया में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह के सहयोग से ग्राम प्रधान ने कराई है। बेलहिया टोला बडहरा सहित क्षेत्र के मनिकापुर, सेमरहना, गनेशपुर, नेबुअहवा में पिछले कई दिनों से घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे थे। ग्राम प्रधान दीपू यादव ने पूर्व विधायक के सहयोग से भोजन की व्यवस्था कराई। सुबास, सुग्रीव यादव, दिनेश, मदन यादव आदि मौजूद रहे। अड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने जंगल के निकटवर्ती गांव के लोगों में जरूरी सामान वितरित कराया। ग्राम प्रधान पूजा पूजा देवी के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैंप लगाकर पशुओं का हुआ टीकाकरण
नौतनवां। पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारी के मद्देनजर दशरथपुर में पशुपालन विभाग द्वारा एक कैंप किया गया। कैंप में पशुओं का टीकाकरण किया गया। डॉक्टर वीके गुप्ता पैरावेट वीरेंद्र कुमार रमेश मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें