फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणो ने रोका हाई-वे ओबरब्रिज और बाईपास का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मोहनापुर के ग्रामीणों ने पीएनसी कंपनी द्वारा कराए जा रहे बाईपास व ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को बीती रात से रोकवा दिया है। बिना मुआवजा दिए अधिग्रहण से अधिक जमीन पर निर्माण का आरोप लगाया। बुधवार को कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीणों के बीच घंटों चली वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला। निर्माण कराने वाले कंपनी प्रशासनिक अधिकारी को वापस लौट जाना पड़ा।
विज्ञापन

मोहनापुर में रेलवे समपार फाटक होने के कारण गोरखपुर-सोनौली एनएच-29 पर पीएनसी कंपनी के द्वारा बोकवा, मोहनापुर होते हुए बहोरपुर तक ओवरब्रिज व बाईपास का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदाई संस्था ने जितना जमीन का सीमांकन कराकर अधिग्रहण किया था। उससे अधिक जमीन पर काम करवा रही है। कार्यदाई संस्था ने बिना जमीन का मुआवजा दिए कृषि योग्य भूमि पर बाईपास का काम शुरू करवा दिया है। अभी तक भुगतान नहीं दिया। मोहनापुर ढाले से प्रमुख संपर्क मार्ग को गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है। ग्रामपंचायत के तालाब को पाटकर बाईपास बनाया जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीण मोहम्मद उमर ग्राम प्रधान, विजय कुमार बीडीसी, आरिफ, सैयद अली, शमीम अनवर, अशफाक, नुरूलहसन, तहेदुल हसन, ओमप्रकाश, हाफिज अकिल, रामकिशुन, नगेंद्र यादव, कलाम परवेज, असवारूल, गनीउल्लाह, अब्दुल गनी, फिरोज आदि ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। सूचना पाकर पीएनसी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी पुनीत दुबे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच घंटों वार्ता चली लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। मजबूरन कंपनी को निर्माण कार्य रोकना पड़ा।
इस संबंध में पीएनसी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी पुनीत दुबे का कहना है कि एनएच के अधिकारियों ने जो नक्शा दिया है, उसी पर हम काम करवा रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने काम को रोक दिया है। हाईवे के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। मौके के जांच कर जैसा निर्देश देंगे, तब कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें