फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए: पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तीन साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भारत के इतिहास मे पहली सरकार है, जिसने बिना जाति वर्ग पूछे सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए विकास का इतिहास रचा है। तीन वर्ष पूर्व जो सरकार थी हर कार्य में वर्गीकरण करती थी। भाजपा की केंद्र सरकार के तीन साल बेमिसाल है। उक्त बातें सांसद पंकज चौधरी ने पनियरा विधान सभा के मंगलपुर चौराहे पर पंडित दींन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष पर आयोजित जन कल्याण संमेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि हमारे किसान रात-रात भर जागते और पुलिस की लाठियां खाद के लिए खाते थे। हमारी सरकार ने खाद को नीम कोटेड कर दिया खाद की समस्या दूर हो गई। 1.5 लाख गैस कनेक्शन का फार्म जमा हुआ 90 हजार लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस मिला फिर भी गैस की किल्लत नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री की इच्छाशक्ति और विकास परक सोच का परिणाम है। गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिया। 2019 तक हमारी सरकार 24 घंटे बिजली देने की दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी लगभग सभी सड़कों को दुरुस्त करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय रेल से अछूता था प्रयास करके कार्य आगे बढ़ाया घुघली फरेंदा रेल मार्ग के लिए जमीन का सीमांकन हो गया है, जल्दी ही मुआवजा देकर रेल मंत्री को बुलवाकर शिलान्यास कराऊंगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास उत्थान के लिए तत्पर है। सम्मेलन में पिपराइच विधान सभा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह, विभूति सिंह, महेंद्र पाल सिंह जिलाउपाध्यक्ष, रामाज्ञा निषाद मंडल अध्यक्ष, सुरेंद्र पाण्डेय, गोरख सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इन अवसर पर रामशंकर सिंह रामेश यादव विवेक पटेल राजकुमार सिंह प्रधान दिनेश कन्नौजिया उमेश गुप्ता जय हिंद सिंह के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें