फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शोरूम में पार्टनर बनाने के नाम पर दोस्त से हड़पे 16 लाख

Tue, 15 Oct 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विशुनपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति के दोस्त ने शोरूम बनाने के नाम पर 16 लाख हड़प लिया। व्यक्ति की मौत के बाद जब पत्नी रुपये मांगने गई तो आरोपी ने रकम देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशुनपुरा भड़ेहर थाना सिंदुरिया की पूजा पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सदर ब्लाॅक के सामने चरण पादुका नाम से दुकान चलाने वाले आशीष की मेरे पति बृजेंद्र पटेल से मित्रता थी और वह घर आते जाते थे। 2022 में उन्होंने दुकान के विस्तार और एक रेस्टोरेंट डालने की बात कहकर 16 लाख रुपये दुकान में हिस्सेदारी का प्रलोभन देकर मांगा। ब्रजेंद्र पटेल ने 12 अप्रैल 2022 को एक लाख रुपये चेक से दिए।
दूसरी बार 19 अप्रैल 2022 को पांच लाख रुपये चेक, तीसरी बार 25 अप्रैल 2022 को पांच लाख रुपये चेक से दिए। चौथी बार 07 मई 2022 को पांच लाख रुपये दिए थे। वर्ष 2024 में एक दुर्घटना में मेरे पति की मृत्यु हो गई। कर्मकांड बीतने के बाद कुछ रिश्तेदारों के साथ दुकान पर पहुंचकर जब हिस्सेदारी का एकरारनामा बनवाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन

पैसा मांगने पर वह देने से मुकर गया और गाली देने लगा। मामले की सूचना सदर कोतवाली में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर एसपी, पुलिस महानिरीक्षक, महानिदेशक को शिकायती पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर कोतवाली में आशीष व चार अन्य अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सदर कोतवाल मनोज कुमार राय के अनुसार, केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें