फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ने के खेत से 1597 पीस चाइनीज ई-सिगरेट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा क्षेत्र में लाई गई 1597 पीस चाइनीज ई-सिगरेट एक गन्ने के खेत से बरामद किया है।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल को सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में चाइनीज इलेक्ट्रानिक सिगरेट की खेप रात के अंधेरे में तस्करी कर क्षेत्र के भरवालिया पुल के पास गन्ने के खेत से छिपा कर रखी गई है। लक्ष्मीपुर खूर्द पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर के बताए गए गन्ने के खेत से खोजबीन करने पर लावारिस हालात में 1597 पीस चाइनीज ई-सिगरेट (इलेक्ट्रानिक सिगरेट) बरामद किया। लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि बरामद ई-सिगरेट को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें